बुजुर्ग का शव मिला : क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या का अंदेशा, मौके पर पुलिस
बीकानेर। अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी हे। शव मिलने की सूचना के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के भाटियों की ढ़ाणी की है। जहां पर अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। इस सम्बंध में बज्जू पुलिस थानाधिकारी आलोक चारण ने बताया कि भाटियों की ढ़ाणी में शव मिला है। जिसकी पहचान गजेसिंह भाटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शव पर धारदार हथियारों से वार करने के निशान भी मिले है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। प्रथम दृष्टया हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।
Post a Comment